1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने फैंस से कराई अपने 'प्यारे दोस्त' की मुलाकात, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

कार्तिक आर्यन ने फैंस से कराई अपने 'प्यारे दोस्त' की मुलाकात, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

 Published : Jul 27, 2021 07:36 am IST,  Updated : Jul 27, 2021 07:36 am IST

 'प्यार का पंचनामा 2' अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें साझा कीं, जिसमें अभिनेता क्यूट पपी को गले लगाते हुए एक काले रंग की हुडी पहने नजर आए।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने फैंस से कराई अपने 'प्यारे दोस्त' की मुलाकात, तस्वीरें हो रही हैं वायरल Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया फैंस को अपने प्यारे दोस्त से रू-ब-रू कराया। 'प्यार का पंचनामा 2' अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें साझा कीं, जिसमें अभिनेता क्यूट पपी को गले लगाते हुए एक काले रंग की हुडी पहने नजर आए।

तस्वीरों को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'इसे कोई लॉन्च कराओ' और उसके बाद एक हार्ट इमोजी शेयर की। पोस्ट को छह लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।

क्यूट तस्वीरों को देखकर स्टार के फैंस काफी उत्साहित हैं और उनमें से कई ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आग और दिल के इमोजीस शेयर की। कई फैंस ने उन्हें क्यूट और मनमोहक बताया। 

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में नजर आएंगे। फिल्म कथित तौर पर भारतीय इतिहास के सबसे सफल रेस्कु ऑपरेशन के ऊपर आधारित होगी। 

इससे पहले उन्होंने 'सत्यनारायण की कथा' की घोषणा की थी, जिसका टाइटल अब किसी भी भावना को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए बदला जाएगा। फिल्म साजिद नाडियाडवाला के साथ उनका पहला कॉन्ट्रैक्ट होगा।

इसके अलावा कार्तिक 'भूल भुलैया 2' और 'धमाका' में भी नजर आएंगे। इससे पहले, वह तब भी सुर्खियों में आए थे जब वह कथित तौर पर 'दोस्ताना 2' के निर्माताओं की तरफ से फिल्म से हटाए गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन