1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'भूल भुलैया 2' के क्लाइमेक्स सीक्वेंस को बताया चुनौतीपूर्ण, फैंस के साथ शेयर किया शूटिंग का अनुभव

कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'भूल भुलैया 2' के क्लाइमेक्स सीक्वेंस को बताया चुनौतीपूर्ण, फैंस के साथ शेयर किया शूटिंग का अनुभव

 Published : Sep 14, 2021 07:01 am IST,  Updated : Sep 14, 2021 09:23 am IST

कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 2 और फ्रेडी की एक साथ शूटिंग कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN

भूल भुलैया 2 के क्लाइमैक्स की शूटिंग के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने अपने अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्यों में से एक को पूरा करने की खबर फैंस के साथ शेयर की। कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्मों के लिए बैक टू बैक शूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें, कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 और फ्रेडी की एक साथ शूटिंग कर रहे हैं।

भूल भुलैया 2 के क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, "शॉट 162, मेरे द्वारा शूट किए गए सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्यों में से एक! पूरे हफ्ते सबने इसके लिए मेहनत की और पूरी टीम ने शानदार प्रयास किया!! 

अंकिता लोखंडे जी टीवी के गणेश उत्सव में करेंगी धमाकेदार डांस परफॉमेंस 

एक हॉरर कॉमेडी और एक गहन, डार्क, रोमांटिक थ्रिलर के साथ, कार्तिक आर्यन ने न केवल शारीरिक रूप से खुद को पात्रों के लिए समर्पित किया है, बल्कि मानसिक रूप से दो अलग और थकाऊ व्यक्तित्वों के सांचे में गहराई से गोता लगा रहे है।

अपनी आगामी लाइन अप के साथ कार्तिक आर्यन ने अपनी पहली थ्रिलर धमाका, हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2, साजिद नाडियाडवाला और नमः पिक्चर्स की भव्य संगीत प्रेम कहानी, हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया, एकता कपूर की फ्रेडी के साथ दिलचस्प एक्टिंग का वादा किया है।  इसके अलावा  कुछ अघोषित परियोजनाएं भी शमिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन