1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म 'Freddy' की शूटिंग, एकता कपूर के साथ पहली बार कर रहे हैं काम

कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म 'Freddy' की शूटिंग, एकता कपूर के साथ पहली बार कर रहे हैं काम

 Published : Aug 02, 2021 06:50 am IST,  Updated : Aug 02, 2021 09:13 am IST

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रविवार को इस फिल्म के लिए मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है। कार्तिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यान ने शुरू की फिल्म 'Freddy' की शूटिगं Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

एकता कपूर की तरफ से बनाई जा रही फिल्म 'फ्रेडी' की घोषणा करने के एक दिन बाद, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रविवार को इस फिल्म के लिए मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है। कार्तिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा, "अब #Freddy की शूटिंग"।

फिल्म को एकता कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) और जय शेवकरमणि (नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स) की तरफ से बनाया जा रहा है।

यहां देखें तस्वीर

Freddy
Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYANकार्तिक आर्यान ने शुरू की फिल्म 'Freddy' की शूटिगं

बताया जा रहा है कि रोमांटिक-थ्रिलर में जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर है। फिल्म के कैरेक्टर्स फिल्म प्रेमियों को एक डार्क और रोमांचक रोलर-कोस्टर की राइड पर ले जाने के लिए तैयार हैं. फिल्म के बारे में उत्साहित कार्तिक ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में, मैं मनोरंजन के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए तरसता हूं और 'फ्रेडी' के साथ, मैं एक अज्ञात क्षेत्र में प्रवेश कर रहा हूं, जो समान उपायों में रोमांचक और पेचीदा दोनों है।"

कार्तिक आर्यन ने फैंस से कराई अपने 'प्यारे दोस्त' की मुलाकात, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

अभिनेता ने यह भी कहा कि वह रोमांटिक थ्रिलर को करने के लिए वह काफी उत्सुक हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मैं फ्रेडी की दुनिया में रहने और इस डार्क रोमांटिक थ्रिलर को करने के लिए उत्सुक हूं। यह एकता कपूर जैसे दूरदर्शी और क्रीएटिव प्रोड्यूसर के साथ मेरा पहला कॉन्ट्रैक्ट भी है। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था।"

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान, हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में आएंगे नज़र

'खूबसूरत' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके शशांक ने भी इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की और कहा कि यह दर्शकों के लिए "सर्वश्रेष्ठ रोमांचकारी सिनेमाई अनुभवों" में से एक होने जा रहा है।

'फ्रेडी' हिट फ्लिक 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एकता और शशांक की दूसरी फिल्म है, उनकी पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

अगली फिल्म के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं कार्तिक आर्यन, लेटेस्ट फोटो हुई Viral

'फ्रेडी' के अलावा, कार्तिक के पास राम माधवानी की 'धमाका', अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' और हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' है। कार्तिक समीर विदवान्स के निर्देशन में बनी फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसका टाइटल पहले 'सत्यनारायण की कथा' था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन