1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन का 'मनी हेइस्ट' प्रोफेसर लुक सोशल मीडिया पर छाया

कार्तिक आर्यन का 'मनी हेइस्ट' प्रोफेसर लुक सोशल मीडिया पर छाया

 Published : Apr 17, 2020 06:06 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 06:06 pm IST

कार्तिक आर्यन का 'मनी हेइस्ट' प्रोफेसर लुक सोशल मीडिया पर छाया

कार्तिक आर्यन का 'मनी...- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन का 'मनी हेइस्ट' प्रोफेसर लुक सोशल मीडिया पर छाया

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन है, पहले 21 दिन का लॉकडाउन था जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया है । कुछ जरूरी सुविधाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद है ऐसे में न तो लड़कियां पार्लर जा पा रही हैं और ना लड़के सैलून जा पा रहे है । एक्टर कार्तिक आर्यन भी इस कंफ्यूजन में हैं कि उन्हें अपनी दाढ़ी कटवा लेनी चाहिए या नहीं ? कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बढ़ी दाढ़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जब अपनी पुरानी क्लीन शेव वाली फोटो शेयर की तो उन्होंने लिखा था, फिर से सेक्सी दिखने का मन कर रहा है, दाढ़ी निकाल दूं? तो उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने खूब कमेंट्स किए थे। कई ने उन्हें शेव करने को कहा तो कुछ ने उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक की तारीफ की।

इसके बाद कार्तिक ने फिर अपनी फोटो शेयर की लिखा, कैसे शेव कर दूं यार? ये भी कम सेक्सी नहीं है ।जैसे ही उन्होंने अपनी सेल्फी साझा की, नेटिज़न्स और उनके फैन्स ने जल्द ही प्रोफेसर हेइस्टऔर कार्तिक के लुक को कंपैर करने लगे । नेटफ्लिक्स की स्पेनिश सीरीज़ मनी हेइस्ट में (ला कासा डा पपेल) प्रोफेसर इंटरनेट पर सबसे पसंदीदा पात्र हैं।

कार्तिक ने अनजाने में सेल्फी साझा की, लेकिन उनके फैन्स को कार्तिक स्पेनिश सीरीज में जो अभिनेता है उनके के समान नजर आए । कार्तिक के चहरे पर बढ़ी हुई दाढ़ी पर उन्होंने चश्मा पहनकर प्रोफेसर के रूप में और भी हॉटनेस बढ़ा दी है ।

कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं । 

#CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं। कार्तिक आर्यन पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन