पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। जगह-जगह पार्टी का आयोजन हो रहा है। ऐसे में कटरीना कैफ कहां पीछे रहने वाली थीं। कटरीना कैफ ने अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी के अलावा फिल्म सूर्यवंशी की टीम के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कटरीना ने सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों को शेयर करके अपने फैन्स को भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
Related Stories
कैटरीना काले रंग की पोशाक में बहुत सुंदर लग रही थीं, कटरीना के अलावा रोहित और अक्षय ने भी ब्लैक पहना था और सभी प्यारे लग रहे थे। कटरीना और अक्षय के साथ रोहित शेट्टी एक बाइक के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में गणेश आचार्य के साथ अक्षय और कटरीना दिख रहे हैं। इस तस्वीर में सूर्यवंशी फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी थी। तस्वीरों के साथ कटरीना ने लिखा है- सूर्यवंशी टीम की तरफ से सभी को क्रिसमस की बधाई।
कटरीना लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। अक्षय और कटरीना की जोड़ी फैन्स द्वारा खूब पसंद की गई थी।