1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और कैटरीना कैफ से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने की मुलाकात, देखें Photo

सलमान खान और कैटरीना कैफ से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने की मुलाकात, देखें Photo

 Published : Dec 08, 2019 11:52 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 07:15 am IST

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Salman Khan Katrina Kaif with Sheikh Hasina- India TV Hindi
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बंगाबंधु बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BBPL) के उद्घाटन के मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं और कैटरीना कैफ प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले। उनसे मिलकर बहुत ही अच्छा और गर्व महसूस हुआ।'

लता मंगेशकर 28 दिन बाद हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, निमोनिया का हो रहा था इलाज

कैटरीना कैफ ने भी इवेंट से जुड़ी फोटो शेयर की है।

जानकारी के अनुसार, सलमान और कैटरीना ने लाइव परफॉर्मेंस दी। उनके अलावा बांग्लादेश की भी मशहूर हस्तियों ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। 

बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी 20 के की बात करें तो यह इवेंट बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी को लेकर आयोजित किया गया है। यह ग्रैंड इवेंट बांग्लादेश के ढाका शहर के शेर-एक-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार सलमान खान और कटरीना कैफ ने अपने पॉवरफुल परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'दबंग 3' में नज़र आने वाले हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और सुदीप किच्चा अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन