1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Latest Promo: घर में होगी एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की एंट्री, उड़ जाएंगे घरवालों के होश

Bigg Boss 13 Latest Promo: घर में होगी एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की एंट्री, उड़ जाएंगे घरवालों के होश

 Published : Dec 08, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 05:01 pm IST

पिछले हफ्ते ही शेफाली बग्गा और अरहान खान ने दोबारा और विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है।

Bigg Boss 13 Vikas Gupta Entry- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' में दाखिल होंगे एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की एंट्री होने वाली है। उन्हें 11वें सीजन में देखा गया था, जहां शो की विनर रहीं शिल्पा शिंदे के साथ हुए उनके झगड़ों की खूब चर्चा हुई थी। अपने दिमाग से प्लानिंग और प्लॉटिंग करते हुए वो टॉप 3 तक पहुंच गए थे। इसी वजह से घर के अंदर लोग उन्हें 'मास्टर माइंड' भी कहते थे।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि विकास गुप्ता घर के अंदर एंट्री कर रहे हैं। उन्हें देखकर घरवालों के होश उड़ जाते हैं। माहिरा शर्मा ने तो उनसे ये तक पूछ लिया कि उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है? जिसके जवाब ने विकास ने कहा कि 'घर में आया हूं तो खेलूंगा जरूर।'

Bigg Boss 13 के सेट पर पहुंचे प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर, सलमान खान संग 'मुन्ना बदनाम...' गाने पर किया धमाकेदार डांस

इसके बाद विकास ने शहनाज गिल से पूछा कि उनके चेहरे पर स्माइल क्यों नहीं है तो शहनाज कहती हैं कि अब गेम बोरिंग हो गया है।

अब देखना होगा कि विकास गुप्ता ने बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री की है या फिर वो सिर्फ आज के एपिसोड के लिए ही घर में दाखिल हुए हैं।  

बता दें कि पिछले हफ्ते ही शेफाली बग्गा और अरहान खान ने दोबारा और विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन