1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 के सेट पर पहुंचे प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर, सलमान खान संग 'मुन्ना बदनाम...' गाने पर किया धमाकेदार डांस

Bigg Boss 13 के सेट पर पहुंचे प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर, सलमान खान संग 'मुन्ना बदनाम...' गाने पर किया धमाकेदार डांस

 Published : Dec 08, 2019 04:18 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 04:23 pm IST

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान, प्रभुदेवा, सई और सोनाक्षी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 13 Weeken Ka Vaar- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' के सेट पर पहुंचे प्रभुदेवा, सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा

Bigg Boss 13 Latest Promo: सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'दबंग 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा, एक्ट्रेस सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के सेट पर पहुंचे। उन्होंने 'मुन्ना बदनाम हुआ' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। 

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान, प्रभुदेवा, सई और सोनाक्षी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सलमान ने सभी के साथ मजेदार गेम भी खेला और जमकर मस्ती की।

Bigg Boss 13 Latest Promo: घरवालों ने एक-दूसरे को चश्मा पहनाकर नज़र साफ करने की दी हिदायत!

बता दें कि शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों से बेहद नाराज थे। घर में हो रही लड़ाई की वजह से उन्होंने कंटेस्टेंट्स पर खूब गुस्सा निकाला और घर का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर जाने तक के लिए बोल दिया। 

अब देखना होगा कि कोई एक सदस्य बेघर होगा या फिर सभी को सलमान के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। खबरों की मानें तो कम वोट मिलने की वजह से इस हफ्ते हिमांशी खुराना बेघर हो जाएंगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन