Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: रानी मुखर्जी ने सलमान खान को याद दिलाया ये पुराना वादा, देखें लेटेस्ट प्रोमो

Bigg Boss 13: रानी मुखर्जी ने सलमान खान को याद दिलाया ये पुराना वादा, देखें लेटेस्ट प्रोमो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 07, 2019 05:13 pm IST, Updated : Dec 07, 2019 05:14 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग मूवी 'मर्दानी 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Bigg Boss 13 rani mukerji salman khan- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' के सेट पर रानी मुखर्जी और सलमान खान

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग मूवी 'मर्दानी 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में वो जोरशोर से प्रमोशन में जुटी हुई हैं। जब बिग बॉस 13 के सेट पर रानी अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचीं तो उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को उनका पुराना वादा निभाया, जो उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें रानी मुखर्जी ने सलमान खान को एक क्लिप दिखाई, जिसमें वो अपनी फिल्म 'हिचकी' को प्रमोट करने आई थीं। उस दौरान उन्होंने सलमान से कहा था कि 'तुम शादी मत करो, सीधे एक बच्चा कर लो।' इस पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा था कि वो बच्चा जरूर करेंगे।

'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह जल्द करने वाली हैं शादी!

रानी ने एक बार फिर सलमान को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा कि अगर उन्होंने वादा निभाया होता तो इस वक्त उनकी गोद में एक बेटी होती। अब देखना होगा कि सलमान इसका क्या जवाब देंगे।

बता दें कि इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाएंगे। इसके साथ ही रश्मि देसाई के करीबी दोस्त अरहान खान की पोल भी खोलेंगे।   

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement