Bigg Boss 13 Written Updates: बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। यह तेरहवां सीजन तेड़ा ही है। बीते सप्ताह जहां घर में अरहान, शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली की एंट्री हुई है वहीं इस हफ्ते के बीच में घर से पारस कुछ दिनों के लिए बाहर चले गए हैं। साथ ही घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा था जिसमें संचालक बने पारस छाबड़ा अपनी मनमानी की वजह से टास्क रद्द कर दिया गया।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Written Updates: घर से बाहर गए पारस छाबड़ा, शहनाज गिल ने किया प्यार का इजहार
Bigg Boss 13 Written Updates: घर से बाहर गए पारस छाबड़ा, शहनाज गिल ने किया प्यार का इजहार
Bigg Boss 13 Written Updates: पारस छाबड़ा हुए घर से बेघर।
Bigg Boss 13 Written Updates: घर से बाहर गए पारस छाबड़ा, शहनाज गिल ने किया प्यार का इजहार
-
11:52 PM (IST) Dec 05, 2019
आसिम, शेफाली और हिमांशी हुए इमोशनल
इस हफ्ते हिमांशी, आसिम और शेफाली जरीवाला दोनों ही नॉमिनेटिड हैं। तीनों को डर है कि उनमें से कोई एक निकल जाएगा। जिसके बाद तीनो इमोशनल हो जाते हैं।
-
11:49 PM (IST) Dec 05, 2019
शेफाली और हिमांशी समझा रहे हैं आसिम को
शेफाली जरीवाला और हिमांशी आसिम को समझा रही हैं कि अरहान और रश्मि से दूर रहे। हम उनके ग्रुप में शामिल नहीं होंगे।
-
11:36 PM (IST) Dec 05, 2019
शहनाज गिल दे रही हैं सिद्धार्थ को सलाह
शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को सलाह दे रही हैं कि वह आसिम की बात सुनकर एग्रेसिव ना हुआ कर।
-
11:34 PM (IST) Dec 05, 2019
बिग बॉस में धूम मचाले गाने से हुई नए दिन की शुरूआत
बिग बॉस में नए दिन की शुरूआत धूम मचाले गाने से हुई। सभी घरवालों ने मिलकर डांस किया।
-
11:31 PM (IST) Dec 05, 2019
शहनाज ने पारस से किया प्यार का इजहार
जब पारस घर से बाहर जाने लगते हैं तब शहनाज उन्हें रोते हुए गले मिलती हैं और आई लव यू कहती हैं।
-
11:29 PM (IST) Dec 05, 2019
पारस के जाने से रोईं शहनाज
पारस छाबड़ा अपनी अंगुली की सर्जरी कराने के लिए घर से बाहर जा रहे हैं। यह सुनते ही शहनाज रो रही हैं।
-
11:19 PM (IST) Dec 05, 2019
पारस छाबड़ा कुछ दिनों के लिए गए घर से बाहर
पारस की अंगुली में चोट लगने की वजह से उन्हें कुछ दिनों के लिए घर से बाहर भेजा गया है। इस हफ्ते घर से हिमांशी, रश्मि, आसिम और शेफाली जरीवाला में से कोई बाहर होगा।
-
11:16 PM (IST) Dec 05, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला हुए 2 हफ्तों के लिए नॉमिनेट
टास्क के दौरान आसिम को जोर से धक्का मारने की वजह बिग बॉस ने उन्हें 2 हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया है।
-
11:15 PM (IST) Dec 05, 2019
कैप्टेंसी टास्क हुआ रद्द
कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया गया। जिसकी वजह से इस बार घर में इस हफ्ते कोई कैप्टन नहीं होगा।
-
11:14 PM (IST) Dec 05, 2019
सिद्धार्थ के कमेंट के बाद घरवाले हुए उनके खिलाफ
सिद्धार्थ शुक्ला के आसिम और हिमांशी को लेकर किए कमेंट को लेकर आधे से ज्यादा घरवाले सिद्धार्थ के खिलाफ हो गए हैं।
-
11:10 PM (IST) Dec 05, 2019
विकास और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई बहस
सिद्धार्थ शुक्ला आसिम को चिड़ाने के लिए कहते हैं तू कदमों में पड़ा रहता है। जिसके बाद विकास सिद्धार्थ से कहते हैं इस तरह से बात मत करो। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो जाती है।
-
11:05 PM (IST) Dec 05, 2019
आरती सिंह को लगी अंगुली में चोट
टास्क के दौरान बैग खीचने की वजह से आरती सिंह की अंगुली में चोट लग गई।
-
11:04 PM (IST) Dec 05, 2019
रश्मि और अरहान ने तोड़े टास्क लॉकर के दरवाजे
पारस छाबड़ा के टास्क के दौरान चीटिंग करने की वजह अरहान, रश्मि सहित कई सदस्यों ने लॉकर के दरवाजे तोड़ दिए हैं।
-
11:01 PM (IST) Dec 05, 2019
पारस और माहिरा के बीच हुई लड़ाई
टास्क के दौरान हुई चीटिंग के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा के बीच हुई बहस।
-
10:59 PM (IST) Dec 05, 2019
पारस छाबड़ा ने अरहान और विकास को निकाला कैप्टेंसी की लिस्ट से बाहर
इस राउंड में भी पारस ने चीटिंग की जिसके बाद अरहान और विकास को कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया।
-
10:52 PM (IST) Dec 05, 2019
शहनाज गिल पारस के लिए रही हैं रो
शहनाज गिल घर में एक तरफ बैठकर रो रही हैं। जब आसिम उनसे रोने का कारण पूछते हैं तो वह बताती हैं- पारस कल बिग बॉस के घर से चला जाएगा। शायद वह कुछ दिनों के लिए जाएगा। मुझे उसकी याद आएगी। साथ ही उन्होंने आसिम के सामने पारस के लिए अपने प्यार का इजहार किया।
-
10:45 PM (IST) Dec 05, 2019
अरहान और पारस के बीच हुई कहासुनी
संचालक बन पारस छाबड़ा ने कैप्टेंसी के टास्क में चीटिंग की है। जिसके बाद उनके और अरहान के बीच कहासुनी हुई।
-
10:42 PM (IST) Dec 05, 2019
कैप्टेंसी टास्क में पारस छाबड़ा ने की चीटिंग
पारस छाबड़ा कैप्टेंसी टास्क में संचालक हैं। संचालक बनकर पारस चीटिंग कर रहे हैं। शेफाली जरीवाला के पास माहिरा शर्मा का बैग था। वह कैप्टेंसी से बाहर होने वाली थी मगर पारस ने चीटिंग की। इस राउंड में पारस ने शेफाली जरीवाला और मधुरिमा को बाहर किया है।
-
10:36 PM (IST) Dec 05, 2019
हिमांशी और शहनाज गिल हुईं कैप्टेंसी टास्क से बाहर
शेफाली जरीवाला के पास शहनाज गिल के नाम का बैग था और माहिरा के पास हिमांशी के नाम का। दोनों ही ट्रेन में आखिरी में चढ़ती और उतरती हैं जिसकी वजह से कैप्टेंसी के टास्क से बाहर हो गई हैं।
-
10:33 PM (IST) Dec 05, 2019
कैप्टेंसी टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा को दी नसीहत
कैप्टेंसी टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा को कान में कुछ नसीहत दी। जिसके बाद वह भी ट्रेन से उतर गईं।