1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा को मां ने दी अकेले खेलने की सलाह

Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा को मां ने दी अकेले खेलने की सलाह

 Written By: IANS
 Published : Dec 05, 2019 09:57 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 09:57 pm IST

माहिरा शर्मा की मां ने उन्हें बिग बॉस के घर में बिना किसी की मदद से खेलने की सलाह दी है।

mahira sharma- India TV Hindi
माहिरा शर्मा

अभिनेत्री माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा का कहना है कि पारस छाबड़ा और उनकी बेटी ने 'बिग बॉस' शो में एक मजबूत संबंध बनाया है लेकिन माहिरा को अब स्वतंत्र रूप से खेलने की जरूरत है। 

सानिया ने कहा, "मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं कि माहिरा 'बिग बॉस' के घर में कैसे खेल रही है। वह चीजों, स्थितियों और लोगों के प्रति तटस्थ है। वह न तो बहुत शांत है, न ही बहुत आक्रामक और न ही गाली देने वाली है। मैं खुश हूं कि उसने परिवार की अच्छाई को दिमाग में रखा क्योंकि हम इस तरह की बातों में विश्वास नहीं करते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह दावेदारों में सबसे छोटी है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर सबसे कठिन भी साबित हो सकती है। उसने सभी कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। वहां घर में दोस्त रखना अच्छा है, लेकिन उसे किसी पर भी अंध विश्वास नहीं करना चाहिए, भले ही वह उसका सबसे करीबी क्यों न हो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन