1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह जल्द करने वाली हैं शादी!

'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह जल्द करने वाली हैं शादी!

 Published : Dec 07, 2019 11:29 am IST,  Updated : Dec 07, 2019 11:29 am IST

थ्री इडियट में आमिर खान की को स्टार मोना सिंह के जल्द शादी करने की खबर आ रही है। मोना सिंह टीवी पर जस्सी जैसी कोई नहीं सीरियल से फेमस हुई थी।

Mona singh all set to tie knot- India TV Hindi
मोना सिंह शादी करने जा रही हैं!

मशहूर टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से फेमस हुई एक्ट्रेस मोना सिंह के जल्द शादी करने की खबरें आ रही हैं। खबर है कि मोना सिंह जल्द शादी करने वाली हैं औऱ शादी की छुट्टियों के लिए अपना काम और शूटिंग भी जल्द निपटा रही हैं। मोना सिंह को आमिर खान की सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट में भी देखा गया था। इस फिल्म में मोना करीना कपूर की प्रेग्नेंट बहन बनती हैं, जिनकी डिलीवरी आमिर खान करवाते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक 38 साल की मोना सिंह साउथ के किसी इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर सकती हैं। हालांकि इस संबंध में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन शूटिंग को  लेकर मोना की प्लानिंग इस ओऱ इशारा कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना ने शो के मेकर्स से कहा कि वो शूटिंग के शेड्यूल में कुछ बदलाव करके उनके हिस्से की शूटिंग जल्दी खत्म करवा सकें ताकि वो फ्री हो सके। 15 दिसंबर के आस पास शो में मोना के हिस्से की शूटिंग खत्म हो जाएगी और उसके बाद संभावना हैं कि वो लंबी छुट्टी लेकर शादी कर सकें।

मोना को लेकर एक औऱ खबर आ रही है कि वो आमिर खान औऱ करीना कपूर के साथ लाल सिंह चड्ढा में भी दिख सकती हैं। हालांकि इंडिया टीवी इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो मोना सिंह का ये आमिर खान औऱ करीना कपूर के साथ रीयूनियन होगा क्योंकि तीनों ही थ्री इडियट में साथ काम कर चुके हैं।

मोना इस समय एकता कपूर के सीरियल कहने को हमसफर हैं की शूटिंग में बिजी हैं। प्रेम त्रिकोण पर बने इस सीरियल में मोना के साथ रोहित रॉय औऱ गुरदीप कोहली हैं। मोना इस सीरियल की शूटिंग एक साथ निपटाने की प्लानिंग में लगी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन