'बिग बॉस 13' वीकेंड का वार में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और प्रभुदेवा के साथ 'दबंग 3' का प्रमोशन किया।
विकास गुप्ता ने मारी एंट्री और हिमांशी खुराना हुईं बेघर Image Source : INSTAGRAM
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में रविवार को कई धमाके होंगे। एक तरफ सलमान खान ने 'दबंग 3' की टीम यानि सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और प्रभुदेवा के साथ अपकमिंग मूवी का प्रमोशन किया। वहीं, दूसरी तरफ एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। इसके अलावा हिमांशी खुराना घर में कम वोट मिलने के कारण बेघर हो गईं।
Bigg Boss 13 Live Weekend Ka Vaar with Salman Khan
Auto Refresh
Refresh
10:41 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
सीक्रेट रूम से घरवालों पर नज़र रखेंगे सिद्धार्थ और पारस
कल के एपिसोड में बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला को बाहर भेज देंगे, लेकिन कहानी में ट्विस्ट है। दरअसल, सिद्धार्थ और पारस छाबड़ा को सीक्रेट रूम में भेजा गया है, जहां से वो हर घरवाले पर नज़र रख रहे हैं और उनकी बातें सुन रहे हैं। फैंस की मानें तो अब ये गेम और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है।
10:30 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
Ex कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने मारी एंट्री
एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने घर में एंट्री मारी और उन्हें देख सभी के होश उड़ गए। हर कोई यही जानना चाहता था कि उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है या फिर कुछ समय के लिए ही घर में दाखिल हुए हैं! हालांकि, बाद में बिग बॉस द्वारा अनाउंस करने के बाद सभी को क्लियर हो गया कि 'मास्टर माइंड' ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ही ली है।
10:28 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिया स्पेशल मैसेज
देवोलीना भट्टाचार्जी ने वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि जब तक वो घर में वापस नहीं आ जाती, तब तक उनकी जगह विकास गुप्ता लेंगे। बता दें कि विकास बिग बॉस के 11वें सीजन में नज़र आ चुके हैं।
10:25 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई लड़ाई
हिमांशी खुराना के बेघर होने के बाद असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच फिर से लड़ाई हुई। दरअसल, असीम 'कॉलर ऑफ द वीक' द्वारा उन्हें दोगला कहने पर सिद्धार्थ के हंसने पर अपसेट हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ जमीन पर लेट गए और असीम को इग्नोर करने लगे, लेकिन उनके बीच बात बढ़ती ही चली गई।
10:12 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
घरवालों के कम वोट मिलने पर हिमांशी खुराना हुईं बेघर
घरवालों की तरफ से कम वोट मिलने पर हिमांशी खुराना बेघर हो गईं। इस दौरान हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला और असीम रियाज इमोशनल हो गए।
10:10 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला को मिले कम वोट
सलमान खान ने बताया कि नॉमिनेटेड सदस्यों में हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला को कम वोट मिले हैं। इसके बाद सलमान ने घरवालों से ही पूछा कि इन दोनों में से कौन इस शो में आगे बढ़ना डिजर्व करता है? इसके बाद सभी ने एक-एक करके नाम बताया।
10:08 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
कॉलर ऑफ द वीक ने असीम रियाज से पूछा सवाल
कॉलर ऑफ द वीक ने असीम रियाज से सवाल पूछा कि 'आप सिद्धार्थ शुक्ला को पलटू और दोगला बोलते थे, लेकिन आप खुद अरहान खान से बात करते हैं, तो आप सबसे ज्यादा दोगले हैं।' इसके बाद असीम रियाज ने सफाई देते हुए अपनी बात रखी।
9:53 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
सलमान खान ने घरवालों के बीच कराया टास्क
सलमान खान ने घरवालों के बीच एक टास्क कराया, जिसमें उन्हें 'दबंग 3' वाला खास चश्मा एक-दूसरे को पहनाना था। साथ ही सफाई भी देनी थी, उन्होंने उस सदस्य को चश्मा क्यों पहनाया। हिंदुस्तानी भाऊ ने सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज ने विशाल आदित्य सिंह, हिमांशी खुराना, मधुरिमा तुली और शेफाली जरीवाला ने शहनाज गिल, शेफाली बग्गा ने असीम, विशाल ने माहिरा शर्मा, आरती सिंह ने शेफाली बग्गा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा ने हिंदुस्तानी भाऊ, अरहान खान ने माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई ने शहनाज को चश्मा पहनाया। सिद्धार्थ शुक्ला ने खुद चश्मा पहनकर कहा कि 'अब मैं किसी को सलाह नहीं दूंगा।' इसके बाद सलमान ने कहा कि 'मैंने भी आपको सलाह दी थी, लेकिन आपने वो नहीं मानी।'
9:43 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
घरवालों ने सलमान खान से मांगी माफी
घरवालों ने अपने गलत व्यवहार के लिए सलमान खान से माफी मांगी। इसके बाद सलमान ने कहा कि वो बार-बार एक ही बात नहीं समझा सकते।
9:34 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
सलमान खान ने 'दबंग 3' की टीम के साथ खेला गेम
सलमान खान ने प्रभुदेवा, सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्टेज पर कई गेम खेले। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की।
9:31 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
'दबंग 3' के विलेन सुदीप किच्चा ने भी फिल्म को किया प्रमोट
'दबंग 3' में विलेन का किरदार निभाने वाले साउथ एक्टर सुदीप किच्चा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपकमिंग मूवी का प्रमोशन किया। वो भी बिग बॉस के कन्नड़ वर्जन को होस्ट कर रहे हैं।
9:25 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
'दबंग 3' की टीम ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, प्रभुदेवा और सलमान खान ने 'मुन्ना बदनाम हुआ' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
9:20 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
सलमान खान ने अरहान और रश्मि को समझाया
सलमान खान के सामने अरहान खान ने अपने प्वॉइंट्स रखें और सफाई देने की कोशिश की। इसके बाद सलमान ने उन्हें बताया कि उन्होंने पीछे और आगे का सब बताया, लेकिन बीच का छिपा लिया। अरहान ने इसके लिए माफी भी मांगी।
9:18 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
रश्मि देसाई के लिए घर में दाखिल हुए सलमान खान
रश्मि देसाई काफी निराश हैं। उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वो घर से बाहर निकलना चाहती हैं। इस दौरान शेफाली जरीवाला, मधुरिमा तुली और आरती सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इसके बाद सलमान खान खुद घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने रश्मि और अरहान दोनों को समझाया कि जो भी मामला है, उसे क्लियर करो।
9:13 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
अपने गुस्से को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने दी सफाई
सिद्धार्थ शुक्ला ने कैमरे के सामने कहा कि घर के अंदर ऐसी चीजें होती हैं, जिसकी वजह से उन्हें गुस्सा आता है। यहां लोग एक-दूसरे के पीठ पीछे बुराई करते हैं। अगर मैं खुद के लिए स्टैंड ले रहा हूं तो इसमें गलत क्या है! दूसरी तरफ शहनाज ने माहिरा शर्मा को कहा कि सलमान खान के इतना डांटने के बाद भी किसी पर असर नहीं होगा।
9:11 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
रश्मि देसाई को अरहान खान ने दी सफाई
सलमान खान द्वारा अरहान खान की पोल खोलने के बाद रश्मि देसाई अरहान से काफी नाराज़ हैं। वो फिर से रोने लगीं। अरहान ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश की, लेकिन रश्मि ने उनकी एक नहीं सुनी।
9:09 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
घर का दरवाजा खुलने के बाद कंफ्यूज हुए घरवाले
सलमान खान के कहने पर बिग बॉस ने घर का दरवाजा खोल दिया, लेकिन कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। इस बीच आरती सिंह और शहनाज गिल के बीच बहस भी हुई। घरवाले असमंजस में हैं कि सलमान के गुस्से पर कैसा बर्ताव करें। कंटेस्टेंट्स को धीरे-धीरे अपनी गलती का अहसास हो रहा है कि टास्क के दौरान सभी एग्रेसिव हो जाते हैं। इस दौरान शहनाज की शेफाली जरीवाला और असीम रियाज के साथ भी बहस हुई।
9:03 PM (IST)Dec 08, 2019
Posted by Sonam Kanojia
सलमान खान ने 'दबंग 3' के गाने पर ली एंट्री
सलमान खान ने 'दबंग 3' के गाने पर स्टेज पर एंट्री ली। उनके साथ 'नागिन 3' की स्टार कास्ट भी मौजूद थी। निया शर्मा, जैस्मीन भसीन और विजेंद्र स्टेज पर पहुंचे और शो को प्रमोट किया।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर।
TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।