1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर 28 दिन बाद हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, निमोनिया का हो रहा था इलाज

लता मंगेशकर 28 दिन बाद हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, निमोनिया का हो रहा था इलाज

 Published : Dec 08, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 05:58 pm IST

लता मंगेशकर ने अपनी हेल्थ को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी है। साथ ही बताया कि वो निमोनिया से ग्रस्त थीं।

Lata Mangeshkar- India TV Hindi
लता मंगेशकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं

भारत रत्न लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच केंडी हॉस्पिटल में 28 दिनों तक एडमिट रहने के बाद डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए डॉक्टर्स और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, 'नमस्कार... पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे निमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक होकर ही घर जाऊं। आज मैं घर वापस आ गयी हूं। ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सब की हृदय से आभारी हूं।'

दिग्गज एक्टर धर्मेंद के जन्मदिन पर बेटे, बेटियों और पोते ने ऐसे दी शुभकामनाएं, देखें तस्वीरें

दिग्गज गायिका ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फ़रिश्ते हैं। यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है। आप सब की मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूं। ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।' 

बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद आम से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी थी। 28 सितंबर को लता मंगेशकर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। 

नातिन इनाया खेमू के साथ 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट करती दिखीं शर्मिला टैगोर

साल 2001 में लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। साल 1929 को पैदा हुईं इस प्रख्यात गायिका को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया जा चुका है।

साल 1948 से 1974 के बीच उनके द्वारा गाए हुए गीतों की संख्या कथित तौर पर 25,000 से ज्यादा है।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन