1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Lata Mangeshkar Health Update: ठीक हो रही है लता मंगेशकर की तबीयत, परिवार ने ट्विटर पर दी जानकारी

Lata Mangeshkar Health Update: ठीक हो रही है लता मंगेशकर की तबीयत, परिवार ने ट्विटर पर दी जानकारी

 Published : Nov 15, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 12:59 pm IST
Lata Mangeshkar Health Update- India TV Hindi
Lata Mangeshkar Health Update

मुंबई: लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर कल कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके उन अफवाहों का खंडन किया गया है। उनके परिवार ने लिखा है- लता दीदी की हालत स्थिर है और उनकी तबीयत ठीक हो रही है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।

लता मंगेशकर को सोमवार को वायरल की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है।

परसों भी लता के परिवार की तरफ से बयान आया था कि वो अब ठीक हैं। हालांकि वो अभी भी अस्पताल में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन