मुंबई: सुर साम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर की सेहत अब पहले से के मुकाबले सुधर रही है, बुधवार को लता मंगेशकर के परिवारजनों ने बयान जारी कर उनकी सेहत में हो रहे सुधार के बारे में जानकारी दी और साथ में लता जी की सेहत सुधरने के लिए प्रार्थना करने वालों का भी धन्यवाद किया। मंगलवार को खबर आई थी कि 90 वर्षीय लता जी की सेहत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता जी का इलाज चल रहा है।
Related Stories
बुधवार को लता जी की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनके परिवार ने कहा ‘‘लता दी की सेहत अब स्थिर और पहले से बहुत बेहतर है, आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, हम उनकी सेहत पूरी तरह से ठीक होने का इंतरजार कर रहे हैं ताकि उनको घर लाया जा सके, हमारी निजता का सम्मान करने और इस घड़ी में हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।’’