1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. लता मंगेशकर की हालत अभी भी गंभीर, बॉलीवुड सितारे कर रहे हैं दुआ

लता मंगेशकर की हालत अभी भी गंभीर, बॉलीवुड सितारे कर रहे हैं दुआ

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Nov 12, 2019 11:10 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 06:59 am IST

लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लता मंगेशकर- India TV Hindi
लता मंगेशकर Image Source :

मुंबई: मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य पर हेल्थ अपडेट आया है। मालूम हो 90 साल की लता मंगेशकर को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वायरल इन्फेक्शन के साथ साथ  फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण आईसीयू में रखा गया था लेकिन अब भी उनकी तबियत क्रिटिकल स्टेज में है। 

इंडिया टीवी से खास बातचीत में ब्रीच केंडी के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया है कि लता मंगेशकर की हालत अभी भी चिंताजनक है। डॉक्टर समदानी ने कहा कि उनका लेफ्ट वेंट्रिक्यूलर फेल हो चुका है और निमोनिया ने भी लता मंगेशकर को जकड़ा हुआ है। 

डॉक्टर समदानी ने कहा कि हालांकि लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में पिछले दिन की अपेक्षा सुधार है लेकिन तबीयत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है और डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया था जिसमे उनके स्वास्थ्य को क्रिटिकल स्टेज पर बताया था। हेमा मालिनी ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए उनका हेल्थ अपडेट दिया था।

हेमा मालिनी ने लिखा है- लता मंगेशकर जी के लिए प्रार्थना, जो अस्पताल में भर्ती हैं और गंभीर हालत में हैं। भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें जिससे वो हमारे बीच बनी रहें। राष्ट्र की भारत रत्न, भारत की कोकिला लता जी के लिए दुआ करती हूं।

अपने सुरीली आवाज से दुनिया भर को दीवाना बना चुकी स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं।

साल 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन