1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने फैंस को दी सलाह कोविड के बाद कैसे नॉर्मल रूटीन में लौटे

कैटरीना कैफ ने फैंस को दी सलाह कोविड के बाद कैसे नॉर्मल रूटीन में लौटे

 Published : Jun 12, 2021 06:24 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 06:24 pm IST

कैटरीना इस साल की शुरूआत में कोरोना की चपेट में आई थीं और 17 अप्रैल को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने अपनी रिकवरी का भी ऐलान किया था।

कैटरीना कैफ katrina kaif- India TV Hindi
कैटरीना कैफ Image Source : KATRINA KAIF

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कोरोना से उबरने के बाद सामान्य जिंदगी में वापस लौटने पर खुलकर बात कीं। कैटरीना ने  अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, "वापस आ गई। कोविड के बाद एक्सरसाइज में वापस लौटने की बात करूं, तो मुझे अपने साथ धैर्य बरतना होगा। आपको अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ना होगा और अपनी बॉडी की सुननी होगी। शुरू में भले ही अच्छा लगे, लेकिन फिर आप थका हुआ महसूस करेंगे। धीरे-धीरे आगे बढ़ें और अपनी बॉडी की ठीक होने की प्रक्रिया पर यकीन रखें। कदम-दर-कदम।"

कैटरीना इस साल की शुरूआत में कोरोना की चपेट में आई थीं और 17 अप्रैल को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने अपनी रिकवरी का भी ऐलान किया था।

कोरोना से ठीक होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, "नेगेटिव, उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने बार-बार मेरी खबर ली और मुझे खूब सारा प्यार दिया। शुक्रिया।"

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन