1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने बताया जल्दी गेम जीतने का तरीका

कटरीना कैफ ने बताया जल्दी गेम जीतने का तरीका

 Published : Jun 26, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 07:54 pm IST

कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर किसी भी गेम को जल्दी जीतने का तरीका बताया है। उन्होंने साथ ही एक तस्वीर शेयर की।

katrina kaif- India TV Hindi
कटरीना कैफ Image Source : INSTAGRAM/KATRINAKAIF

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शुक्रवार को बोर्ड गेम में अपने हाथ आजमाएं। इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह सीक्वेंस खेलती हुई नजर आ रही हैं।

कैटरीना इसके साथ लिखती हैं, "केवल दो लोगों के साथ खेलने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप जल्दी जीत जाते हैं। हैशटैगसीक्वेंस हैशटैगमिसिंगमायटीममेट्स हैशटैगफ्राइडे।" कैटरीना इस गेम को खेलने के दौरान मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

लॉकडाउन के दौरान कैटरीना सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां पेश करती नजर आईं, जिसमें उन्हें साफ-सफाई करने से लेकर खाना पकाते हुए देखा गया।

अभिनय की बात करें, तो कैटरीना आने वाले समय में 'सूर्यवंशी' में सुपरस्टार अक्षय कुमार के विपरीत नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन