Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप होने पर कटरीना कैफ की मां ने दी थी यह सलाह...

रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप होने पर कटरीना कैफ की मां ने दी थी यह सलाह...

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 29, 2019 11:28 am IST, Updated : Apr 29, 2019 11:42 am IST

कटरीना कैफ हाल ही में आनंद एल रॉय की फिल्म ज़ीरो में नजर आईं थी। इस फिल्म में कटरीना सुपरस्टार बबीता कुमारी के रोल में थी। कटरीना से जब इस फिल्म में बबीता कुमारी के रोल को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब दिया

कटरीना कैफ- India TV Hindi
कटरीना कैफ

नई दिल्ली: कटरीना कैफ हाल ही में आनंद एल रॉय की फिल्म ज़ीरो में नजर आईं थी। इस फिल्म में कटरीना सुपरस्टार बबीता कुमारी के रोल में थी। कटरीना से जब इस फिल्म में बबीता कुमारी के रोल को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब दिया कि यह रोल मेरी रियल लाइफ से जुड़ी हुई है साथ ही मैंने अपने नीजि जिंदगी के अनुभव से जो भी कुछ सिखी हूं वह अपनी एक्टिंग में डालना चाहती हूं। ब्रेकअप से ज्यादा जरूरी यह है कि जिंदगी में मैं अपने आपको कितना मजबूत बनाती हूं इस पर मेरा ध्यान रहता है।

ब्रेकअप के बाद मैंने अपना पूरा ध्यान खुद को ठीक करने में किया। मैंने अपनी तरफ से इस रिलेशन में अपना 100% दिया लेकिन तब भी रिश्ते खराब हुए तो इसमें मेरी कोई गलती है नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं कटरीना कैफ ने अपनी एक इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि जब रणबीर से कटरीना का ब्रेकअप हो गया तो मां ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि दुनिया में बहुत सी औरतें और लड़कियां है जिन्हें उनके पार्टनर से रिश्ते नहीं बनते और ब्रेकअप हो जाता है, हमें लगता है कि हम अकेले है लेकिन दुनिया की हर औरते और लड़कियां या यू कहें हर इंसान को इस एहसास के साथ गुजरना पड़ता है।

कटरीना की वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना सलमान खान के साथ भारत में नजर आने वाली हैं। बता दें कि कटरीना और सलमान खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से है। दोनों ने साथ में अब तक कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'मैंने प्यार क्यों किया', 'युवराज', ' एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में शामिल हैं।

बात करें 'भारत' की तो इस फिल्म में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद सलमान को जितनी तारीफें मिल रही हैं उससे ज्यादा लोग कटरीना के किरदार को पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान, कटरीना को 'सर-मैडम' के नाम से पुकारते नजर आ रहे हैं। मालूम होता है कि इस फिल्म में सलमान-कटरीना की एक अलग ही कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2019 LIVE: प्रियंका चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, रेखा और उर्मिला इन फिल्मी सितारों ने दिया वोट 

शाहिद कपूर के सौतेले पिता ने दी है 'एवेंजर्स: एंडगेम' के इस सुपरहीरो को आवाज, जानिए बाकी सुपरहीरो के पीछे की आवाज

Paala Pitta: महेश बाबू की फिल्म 'महर्षि' का गाना 'पाला पिट्टा' हुआ रिलीज 

 

Lok Sabha Election 2019 LIVE: प्रियंका चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, रेखा और उर्मिला इन फिल्मी सितारों ने दिया वो 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement