1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने फराह खान के साथ 'टिप टिप बरसा पानी' गाने के शूट से शेयर की फोटो

कैटरीना कैफ ने फराह खान के साथ 'टिप टिप बरसा पानी' गाने के शूट से शेयर की फोटो

 Published : Jun 26, 2019 07:47 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 03:22 pm IST

कैटरीना कैफ ने फराह खान के साथ टिप टिप बरसा पानी' गाने के शूट से फोटो शेयर की है। इस फोटो में फराह और कैटरीना दोनों ही टॉवल में नजर आ रही हैं।

Farah khan and katrina kaif- India TV Hindi
Farah khan and katrina kaif Image Source : INSTAGRAM

कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार(Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी(Sooryavanshi) की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा का गाना टिप-टिप बरसा पानी का रीमेक बनाया जा रहा है। इस गाने में कैटरीना और अक्षय बारिश में डांस करते नजर आने वाले हैं। कैटरीना कैफ ने इन दिनों साने के सेट की फोटो शेयर कर रही हैं।

कैटरीना कैफ ने फराह खान के साथ फोटो शेयर की है। कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं और मां लंबे समय के बाद एक साथ। लव यू। कैटरीना की फोटो से पता चल रहा है कि इस गाने को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। फोटो में कैटरीना और फराह दोनों ही टॉवल में नजर आ रही हैं।

कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के साथ भी एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बारिश में गाना गाते हुए।

सुर्यवंशी को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। रोहित और अक्षय दोनों ही फिल्म के सेट से स्टंट की फोटो शेयर करते रहते हैं।  सूर्यवंशी के बारे में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंबा से ही अनाउंसमेंट कर दी थी।  यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

आपको बता दें टिप टिप बरसा पानी गाना 1994 में आई फिल्म मोहरा का है। इस गाने पर अक्षय कुमार और रवीना टंडन बारिश में रोमांस करते नजर आए थे। 

Also Read:

स्लो मोशन नहीं फास्ट फॉरवर्ड मोड में साइकिल चलाते दिखें सलमान खान, देखिए वीडियो

'कबीर सिंह' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, शाहिद कपूर ने फैन्स को ऐसे कहा शुक्रिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन