1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ महाराष्ट्र के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आई आगे

कटरीना कैफ महाराष्ट्र के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आई आगे

 Published : Apr 22, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 07:59 pm IST

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। कटरीना कैफ महाराष्ट्र के मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं।

katrina kaif- India TV Hindi
कटरीना कैफ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ बांद्रा के महाराष्ट्र के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं। वह मजदूरों के खाने और जरुरत के सामान प्रदान करेंगी। कटरीना ने अपने ब्यूटी ब्रैंड के ब्यूटी से योगदान किया है।  वह दे हाथ फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की  मदद कर रही हैं। लॉकडाउन के चलते देशभर में मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- यह एक महीना हम सभी के लिए बहुत मुश्किल रहा है लेकिन लोगों का इस महामारी में प्रयास शानदार हैं। जैसा कि हम जानते हैं इस समय में कई लोगों को दिक्कत हो रही हैं। इसलिए के ब्यूटी के लिए जरूरी है सपोर्ट करना।

katrina kaif instagram story
Image Source : INSTAGRAMकटरीना कैफ इंस्टाग्राम स्टोरी

उन्होंने आगे लिखा- हमे दे हाथ फाउंडेशन के साथ मिलकर बांद्रा के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करके गर्व महसूस हो रहा है। हम लोगों को खाना और उनके परिवार के लिए जरुरतमंद चीजों को मुहैया कराएंगे। 

आपको बता दें कोरोना वायरस से देशभर में 19984 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसकी वजह से 640 लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन