1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने तुर्की के लिए जाहिर किया अपना प्यार, शेयर की अपनी ये फोटोज

कैटरीना कैफ ने तुर्की के लिए जाहिर किया अपना प्यार, शेयर की अपनी ये फोटोज

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2021 06:40 am IST,  Updated : Sep 06, 2021 03:42 pm IST

कैटरीना कैफ और सलमान खान तुर्की में अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं।

katrina kaif turkey sun kissed pics goes viral latest news in hindi - India TV Hindi
कैटरीना कैफ ने तुर्की के लिए जाहिर किया अपना प्यार, शेयर की अपनी ये फोटोज  Image Source : INSTA: KATRINAKAIF

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बैंगनी रंग के कपड़े पहने एक शानदार तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने तुर्की देश के लिए अपने प्यार का इजहार किया, जहां वह फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रही हैं। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में, कैटरीना ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रही हैं क्योंकि वह एक बोट-नेक फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहनी हैं। अभिनेत्री की त्वचा में सुनहरी चमक है क्योंकि सूरज की किरणें उनके शरीर पर पड़ रही हैं।

तस्वीर के साथ, कैटरीना ने लिखा, "(तुर्की फ्लैग इमोजी) यू हैव माई (दिल इमोजी)।" कैटरीना ने हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी एर्साय से मुलाकात की।

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ ने तुर्की के मंत्री से की मुलाकात

तीसरी किस्त का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। कोविड -19 के वैश्विक प्रकोप के कारण 'टाइगर 3' को रोक दिया गया था।

कबीर खान द्वारा निर्देशित पहली किस्त 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। दूसरी 'टाइगर जि़ंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन