1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ ने तुर्की के मंत्री से की मुलाकात

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ ने तुर्की के मंत्री से की मुलाकात

 Written By: IANS
 Published : Sep 05, 2021 08:26 am IST,  Updated : Sep 05, 2021 08:26 am IST

कबीर खान द्वारा निर्देशित पहली किस्त 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। दूसरी 'टाइगर जि़ंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

salman khan and katrina kaif meet turkish minister tiger 3 shooting - India TV Hindi
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ ने तुर्की के मंत्री से की मुलाकात Image Source : INSTAGRAM: MEHMETERSOYTR

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने तुर्की की संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी एर्साय से मुलाकात की है। यह एक लंच मीटिंग थी। इससे पहले दोनों कलाकारों ने अपनी आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' के लिए दिन की शूटिंग पूरी कर ली थी।

नूरी एर्साय ने बॉलीवुड सितारों के साथ अपनी तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की।

सलमान खान ने बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर किया इमोशनल पोस्ट

उन्होंने तुर्की में लिखा, "मैंने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं, सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ मुलाकात की, जो अपनी नई परियोजनाओं के लिए हमारे देश में हैं। तुर्की कई अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा परियोजनाओं की मेजबानी करना जारी रखेगा।"

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस सीरीज की तीसरी किस्त में कैटरीना कैफ भी हैं। कोविड -19 के वैश्विक प्रकोप के कारण 'टाइगर 3' की शूटिंग रोक दी गई थी।

कबीर खान द्वारा निर्देशित पहली किस्त 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। दूसरी 'टाइगर जि़ंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन