1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने करीबी दोस्त अली अब्बास जफर को खास अंदाज में बर्थडे किया विश, वायरल हो रहा पोस्ट

कटरीना कैफ ने करीबी दोस्त अली अब्बास जफर को खास अंदाज में बर्थडे किया विश, वायरल हो रहा पोस्ट

 Published : Jan 17, 2021 08:50 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 08:51 pm IST

कटरीना कैफ ने अली अब्बास जफर को उनके जन्मदिन पर बधाई खास अंदाज में दी है।

Katrina Kaif and Ali Abbas Zafar- India TV Hindi
Katrina Kaif and Ali Abbas Zafar Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अली अब्बास जफर के साथ कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन रविवार को निर्देशक के जन्मदिन पर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपनी दोस्ती की एक झलक साझा की। उन्होंने पुरानी तस्वीरें खोज कर निकाली। उनमें से एक उनकी फिल्म 'भारत' के सेट पर ली गई थी, और दूसरी क्रिसमस के दौरान कैप्चर की गई थी।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 20 साल पूरे, वेडिंग एनिवर्सरी पर किया ये रोमांटिक पोस्ट

उसने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के साथ लिखा, 'हैप्पी हैप्पी हैप्पीएस्ट बर्थडे एट अलीअब्बासजफर। आपके सभी अरमान इस साल पूरे हों। (आप पहले से ही इस रास्ते पर हैं) दुनिया की हर खुशी आपको मिले। आपको पता है मुझे कौन सी चीज कब परेशान करती है, और आप उसे दूर कर सकते हैं।'

दोनों ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'टाइगर जिंदा है' फिल्मों में साथ काम किया है। आने वाले महीनों में, कटरीना एक सुपर हीरो फिल्म के लिए काम करेगी, जिसे अली डायरेक्ट करेंगे। इस बीच, अली ने हाल ही में राजनीतिक नाटक 'तांडव' से अपना वेब डेब्यू किया।

शाहिद कपूर का फैंस को तोहफा, इस दिन रिलीज होगी मच अवेटेड फिल्म 'जर्सी'

कटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के पास हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' है। इसमें उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धान्त चतुर्वेदी हैं। वहीं अक्षय कुमार-स्टारर पुलिस एक्शन ड्रामा 'सूर्यवंशी' भी उनके पास है। 

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन