Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेशनल अवार्ड विनर कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्म Miss India का टीजर रिलीज

नेशनल अवार्ड विनर कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्म Miss India का टीजर रिलीज

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 26, 2019 07:40 pm IST, Updated : Aug 26, 2019 07:40 pm IST

नेशनल अवार्ड विनर कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्म 'मिस इंडिया' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 

कीर्ति सुरेश- India TV Hindi
कीर्ति सुरेश

नेशनल अवार्ड विनर कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्म 'मिस इंडिया' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर देखकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि कीर्ति का लुक इस फिल्म में बेहद ग्लैमरस नजर आने वाला है।  बता दें कि  26 साल की कीर्ति सुरेश ने फिल्म महानति में अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते नेशनल अवॉर्ड जीता है। बता दें कि कीर्ति मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश कुमार की बेटी हैं और वरिष्ठ एक्ट्रेस मेनका की बेटी हैं। मेनका ने तमिल फिल्मों में काफी फिल्में की है। वही कीर्ति ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मंगवा चुकी है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने इसके बाद पायलट और कुबेरन जैसी फिल्मों में भी काम किया और कुछ टेलीविजन शोज़ में भी वे नज़र आईं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement