1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF स्टार यश बने पिता, पत्नी राधिका पंडित ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म

KGF स्टार यश बने पिता, पत्नी राधिका पंडित ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म

 Published : Oct 30, 2019 02:37 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 02:49 pm IST

केजीएफ स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि इससे पहले इस सेलेब्रिटी कपल की एक बेटी है जिसका नाम आयरा है।

KGF Star Yash Wife Radhika Pandit Blessed with Second Child- India TV Hindi
KGF Star Yash Wife Radhika Pandit Blessed with Second Child

केजीएफ स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि इससे पहले इस सेलेब्रिटी कपल की एक बेटी है जिसका नाम आयरा है। आयरा का जन्म 2 दिसंबर 2018 को हुआ था। जैसा कि आपको पता है यश कन्नड़ फिल्मों सपरस्टार हैं और कन्नड़ इंडस्ट्री में यश-राधिका को पॉवर कपल कहा जाता है। 

बता दें कि यश ने हाल ही में दिवाली पर आयरा के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह बेटी आयरा और पत्नी के साथ नजर आ रहे थे। इस वीडियो में यश अपने फैंस को भी दिवाली की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी का भी वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, यह हमारी पहली दीपावली है। इससे ज्यादा स्पेशल और कुछ नहीं हो सकता है।

शाहरुख खान बने रियल लाइफ में भी 'हीरो', ऐश्वर्य की मैनेजर को जलने से बचाया  

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में बनेंगी मेहमान, सुनिए उनके सुपरहिट गाने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन