1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या खुशी कपूर कर सकती हैं तेलुगु फिल्मों के जरिए एक्टिंग में डेब्यू?

क्या खुशी कपूर कर सकती हैं तेलुगु फिल्मों के जरिए एक्टिंग में डेब्यू?

 Published : Jun 01, 2021 05:05 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 05:05 pm IST

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने कुछ साल पहले ही फिल्म 'धड़क' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब जाह्नवी कपूर की बहन यानी खुशी कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। 

खुशी कपूर- India TV Hindi
क्या खुशी कपूर कर सकती हैं तेलुगु फिल्मों के जरिए एक्टिंग में डेब्यू? Image Source : INSTAGRAM/KHUSHI05K

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने कुछ साल पहले ही फिल्म 'धड़क' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब जाह्नवी कपूर की बहन यानी खुशी कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खुशी कपूर तेलुगू सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी। 

हालांकि, अभी तक इस बारे में किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल राजू के किसी प्रोजेक्ट के जरिए खुशी कपूर तेलुगू सिनेमा में कदम रख सकती हैं।  

उल्लेखनीय है कि दिल राजू और बोनी कपूर कि काफी गहरे संबंध हैं। दोनों ने हाल ही में मिलकर पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को पवन कल्याण की वापसी के तौर पर आंका गया। वकील साब ने काफी शानदार बिजनेस किया जिससे फिल्म के निर्माता काफी खुश हैं। तेलुगु फिल्मों में सक्सेस को देखते हुए ऐसा बताया जा रहा है कि बोनी कपूर भी बेटी खुशी को भी इस सिनेमा में लॉन्च कर सकते हैं।  

खुशी की बहन जाह्नवी कपूर की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'रूही' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली। फिल्म के मुख्य कलाकार की बात करें तो राजकुमार राव और वरुम शर्मा फिल्म के मुख्य कलाकार थे। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी, फिल्म को देखने के बाद जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर उनकी परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि आज यदि उनकी मां जिंदा होती तो वह जाह्नवी की एक्टिंग को देखकर काफी प्राउड फील करतीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन