1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी 'कलंक' में करेंगी यह खास रोल, शूटिंग शुरू

कियारा आडवाणी 'कलंक' में करेंगी यह खास रोल, शूटिंग शुरू

 Published : Dec 12, 2018 10:28 am IST,  Updated : Dec 12, 2018 10:28 am IST

अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिषेक वर्मन की ऐतिहासिक फिल्म 'कलंक' में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं। कियारा ने मंगलवार को ब्लूस्टोन स्टोर के लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत की।

Kiara Advani - India TV Hindi
Kiara Advani 

नई दिल्ली: अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिषेक वर्मन की ऐतिहासिक फिल्म 'कलंक' में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं। कियारा ने मंगलवार को ब्लूस्टोन स्टोर के लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत की।

आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कियारा ने कहा, "मैं 'कलंक' में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म है और यह पहली बार है जब मैं किसी ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा हूं। मैंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है।"

कियारा ने बताया कि उन्होंने 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' की शूटिंग शुरू कर दी है। 'लस्ट स्टोरीज' की अभिनेत्री ने कहा, "मैंने 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' की एक साथ शूटिंग शुरू कर दी है और काम अच्छा चल रहा है। हम शूटिंग जारी रखने और दर्शकों के लिए अच्छी फिल्म बनाने के लिए उत्साहित हैं।" 'कबीर सिंह' संदीप वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है।

शाहरुख खान ने कटरीना की फोटो शेयर कर बताया क्या है 'हुस्न परचम'

बिग बॉस' के सेट पर फिर होगा करण-अर्जुन का मिलन, 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे शाहरुख खान 

ईशा अंबानी के साथ करण जौहर ने 'बोले चूड़ियां, बोले कंगना' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन