1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के क्रिसमस पर सलमान खान ने मारी 'किक', दिसंबर 2019 में रिलीज होगी 'किक 2'

आमिर खान के क्रिसमस पर सलमान खान ने मारी 'किक', दिसंबर 2019 में रिलीज होगी 'किक 2'

 Published : Jun 15, 2017 12:56 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 12:56 pm IST

सलमान खान के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। सलमान जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

SALMAN- India TV Hindi
SALMAN

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। सलमान जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर-प्रोडयूसर साजिद नाडियावाला ने दी है। साजिद ने 'किक 2' के लिए क्रिसमस 2019 को चुना है। यानी 2019 के क्रिसकस पर आमिर नहीं सलमान खान का जादू दिखाई देगा।

साजिद इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी पहले से काम कर रहे थे और अगले महीने वह सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में बताएंगे। 

सलमान और प्रभास को एक फिल्म में लाने की खबर पर बोले रोहित शेट्टी

'किक' 2014 में रिलीज हुई थी, जिसकी पूरी कहानी देवी लाल सिंह उर्फ डेविल की जिंदगी से जुड़ी थी। 'किक 2' की कहानी भी वहीं से शुरू होगी जहां 'किक' खत्म हुई थी। किक में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रणदीप हुड्डा और जैकलीन फर्नांडीज थे, लेकिन किक 2 के लिए अभी तक कोई कास्टिंग नहीं की गई है। खबर है कि साजिद की फिल्म 'किक 2' भी 'किक' की तरह एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरी हुई होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में इंटरनैशनल एक्शन स्टंट भी देखने को मिलेगा।

​भारत पाकिस्तान की जंग पर बोले सलमान खान

साजिद फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' और 'बागी 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं और सलमान भी अपनी आने वाली फिल्म 'टयूबलाइट' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस साल क्रिसमस पर सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है भी रिलीज होगी। वैसे तो क्रिसमस आमिर खान के लिए रिजर्व माना जाता था, लेकिन अब सलमान खान अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं। इस क्रिसमस पर उनकी 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होगी तो वहीं दो साल बाद क्रिसमस पर ही किक 2 आएगी जिसकी जानकारी साजिद ने खुद दी है।

क्या ट्यूबलाइट के प्रचार के लिए सलमान ने छेड़ा भारत-पाकिस्तान की लड़ाई का मुद्दा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन