1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाबा राम रहीम के चक्कर में कॉमेडियन कीकू शारदा जा चुके हैं जेल, पढ़िए पूरा मामला

बाबा राम रहीम के चक्कर में कॉमेडियन कीकू शारदा जा चुके हैं जेल, पढ़िए पूरा मामला

 Published : Aug 25, 2017 04:28 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 04:29 pm IST

कीकू गुरमीत राम रहीम के गेटअप में लड़कियों के साथ डांस करते और शराब परोसते दिखे थे।

ram rahim kiku sharda- India TV Hindi
ram rahim kiku sharda

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला कोर्ट ने यौन शोषण का दोषी पाया है। 28 अगस्त यानी सोमवार को राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी। दोषी पाए जाने के बाद पंचकुला में राम रहीम के समर्थकों ने हिंसा शुरू कर दी, जिसके बाद पंचकुला में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

राम रहीम को लेकर उनके भक्तों में जो पागलपन है उसका सबूत कई बार देखने को मिलता है। एक बार तो कॉमेडियन कीकू शारदा को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। राम रहीम लगातार अपने लुक्स, फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं। जनवरी 2016 में कीकू शारदा ने कलर्स के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में राम रहीम का हुलिया बनाया था और उनकी फिल्म का सीन कॉपी किया था। इसके बाद राम रहीम के समर्थकों ने उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया था। कीकू को कैथल पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। बाद में 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर कीकू को छोड़ा गया। कई फिल्मी हस्तियों ने कीकू का साथ दिया मगर राम रहीम के भक्तों और समर्थकों के आगे किसी का बस नहीं चलता है।

कीकू पर क्या थे आरोप?

डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि एक चैनल पर ‘जश्न-ए-आजादी' शो के कॉमेडी एक्ट में राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी-टू' के एक सीन के साथ छेड़छाड़ करके दिखाया गया है। यह शो 27 दिसंबर को टीवी पर ऑनएयर हुआ था। इस शो में कीकू गुरमीत राम रहीम के गेटअप में लड़कियों के साथ डांस करते और शराब परोसते दिखे थे।

डेरा सच्चा सौदा सर्मथकों ने कीकू शारदा के अलावा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में नजर आने वाले कलाकार सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी), राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी और सना खान पर केस दर्ज कराया था। इसमें से कीकू को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन