1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावती' के लिए दीपिका को दी जा रही धमकी पर बोलीं कृति और यामी

'पद्मावती' के लिए दीपिका को दी जा रही धमकी पर बोलीं कृति और यामी

 Published : Dec 03, 2017 09:56 am IST,  Updated : Dec 03, 2017 09:56 am IST

अभिनेत्री कृति सेनन और यामी गौतम ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को दी जा रही धमकी पर चुप्पी तोड़ी है।

kriti sanon yami gautam- India TV Hindi
kriti sanon yami gautam

मुम्बई: अभिनेत्रियों कृति सेनन और यामी गौतम ने कहा है कि फिल्म ‘‘पद्मावती’’ में राजपूत महारानी पद्मिनी की भूमिका निभाने को लेकर दीपिका पादुकोण को दी जाने वाली धमकियां ‘‘डरावनी’’ और ‘‘अस्वीकार्य’’ हैं। कृति ने कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर विभिन्न चरित्रों को पर्दे पर निभाना उनका काम है और दीपिका को हाल में मिली धमकियों के चलते वह अब कोई भूमिका निभाने से पहले दो बार सोचेंगी।

deepika
Image Source : PTIdeepika

उन्होंने ‘फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवाडर्स’ के इतर कहा, ‘‘फिल्म उद्योग का हिस्सा होना और जो कुछ हो रहा है उसे देखना बहुत डरावना है। अभिनय हमारा काम है और हम चरित्रों को निभाते हैं जो कि हमारा काम है। मैं भविष्य में ऐसा कोई चरित्र निभाने से डरूंगी जो जिससे कोई आहत हो, सार्वजनिक रूप से मुझे कोई भी मौत की धमकी दे सकता है।’’

यामी ने कहा कि फिल्म को लेकर पूरा विवाद ‘‘हैरान करने वाला’’ है और वह उम्मीद करती हैं कि चीजों का जल्द समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह अस्वीकार्य है। यह जिस तरह से चल रहा है, वह अस्वीकार्य है। यह हैरान करने वाला है। मैं वास्तव में उम्मीद करती हूं कि जल्द कोई समाधान निकल आएगा क्योंकि कोई भी फिल्म काफी मेहनत से बनती है।’’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन