1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पानीपत' से सामने आया अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त का लुक, कल रिलीज होगा ट्रेलर

'पानीपत' से सामने आया अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त का लुक, कल रिलीज होगा ट्रेलर

 Published : Nov 04, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 02:19 pm IST

ऐतिहासिक फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

'पानीपत' से सामने आया...- India TV Hindi
'पानीपत' से सामने आया अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त का लुक

ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' से आज एक्टर्स के फर्स्ट लुक सामने आए। निर्माताओं ने सोमवार को सुबह ट्विटर पर संजय दत्त का पहला लुक शेयर किया। जिसमें वो अहमद शाह अब्दाली के कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। इस कैरेक्टर पोस्टर में संजय दत्त को काले और चांदी के टोन में सजे हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में वे बीयर्ड लुक में हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल जैसे सितारे हैं। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो 1761 में हुई थी।

संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।

Nach Baliye 9 के विजेता बने प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, ट्रॉफी के साथ जीते 50 लाख रुपये

संजय दत्त के बाद फिल्म से कृति सेनन का लुक भी सामने आ गया। कृति ने पोस्टर के साथ लिखा है- एक असली रानी को ताज की जरूरत नहीं पड़ती है। पानीपत का ट्रेलर कल।

पानीपत से अर्जुन कपूर का लुक भी सामने आ गया है। अर्जुन कपूर फिल्म में सदाशिव राव भाऊ के रोल में हैं।

अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को 'पानीपत' का नया पोस्टर साझा किया। अर्जुन फिल्म में मराठा नेता सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पोस्टर के साथ अर्जुन ने लिखा- '' 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में इतिहास को बदलने वाली लड़ाई, पानीपत।

Happy Birthday Milind Soman: ऐसी है मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की लव स्टोरी

पानीपत सिनेमाघरों में 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति, पत्नी और वो से होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन