1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9 के विजेता बने प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, ट्रॉफी के साथ जीते 50 लाख रुपये

Nach Baliye 9 के विजेता बने प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, ट्रॉफी के साथ जीते 50 लाख रुपये

 Published : Nov 03, 2019 11:40 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 11:42 pm IST

शो के टॉप पांच में प्रिंस-युविका और अनीता-रोहित के अलावा शांतनु-नित्यामी, अली-नताशा और विशाल मधुरिमा पहुंचे थे।

Nach Baliye 9: Prince Narula and Yuvika Chaudhary Winner- India TV Hindi
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बने नच बलिए 9 के विनर Image Source : INSTAGRAM

नच बलिए सीजन 9 में तकरीबन तीन महीने तक एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इस सीजन का टाइटल जीत लिया है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का ईनाम लिया। वहीं, अनीता और रोहित रनरअप बने और उन्हें एक-एक लाख रुपये मिले। 

शो के टॉप पांच में प्रिंस-युविका और अनीता-रोहित के अलावा शांतनु-नित्यामी, अली-नताशा और विशाल मधुरिमा पहुंचे थे। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: इस सीजन की पहली कैप्टन बनीं आरती सिंह, शहनाज गिल और हिमांशी खुराना में हुई अनबन​

नच बलिए 9 के ग्रैंड फिनाले में सबसे पहले विशाल और मधुरिमा की जोड़ी बाहर हुई। इसके बाद प्रिंस और युविका समेत सभी जोड़ियों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। अनीता-रोहित और प्रिंस-युविका के बीच कांटे की टक्कर हुई। 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा पत्नी के साथ मंच पर पहुंचे। अनिल कपूर, आशा पारेख, जीनत अमान, जॉन अब्राहम के अलावा 'पति पत्नी और वो' की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मंच पर पहुंचे। 

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की फोटोज, फैंस ने पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?

अनिल कपूर और गोविंदा ने विनर की घोषणा करने से पहले 'दीवाना मस्ताना' मूवी के सीक्वल की अनाउंसमेंट की। इसमें रवीना टंडन और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका निभाएंगे। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन