1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की फोटोज, फैंस ने पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की फोटोज, फैंस ने पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 07:27 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 07:32 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटोज शेयर की Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसे देख उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं ये उनकी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा तो नहीं है। तस्वीरों में, नन्ही दीपिका लेटी हुईं नजर आ रही हैं। 

दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, "दिवाली के बाद का जश्न।"

प्रशंसकों ने तस्वीरों में दीपिका की मासूमियत और उनकी 'क्यूटनेस' को सराहा, लेकिन इससे भी ज्यादा लोगों की रुचि इस बात को जानने में रही कि क्या वह कोई 'अच्छी खबर' देने वाली हैं।

बर्थडे पर शाहरुख खान ने किया खुलासा, 'ज़ीरो' के बाद अभी तक क्यों साइन नहीं की कोई फिल्म

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "इंशाअल्लाह आप जल्द ही मां बनेंगी।"

एक यूजर ने दीपिका से पूछ ही दिया, "क्या आप प्रेग्नेंट हैं?"

एक प्रशंसक ने उनसे पूछा, "क्या जल्द ही अच्छी खबर आने वाली है?"

Bigg Boss 13: गौहर खान ने देवोलीना भट्टाचार्या, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा को दिखाया हकीकत का आईना

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही 'छपाक', '83' और 'महाभारत' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' में दिखाई दी थीं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन