1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने किया खुलासा, दीपिका पादुकोण से बैडमिंटन में हारने से होती है दिन शुरूआत

रणवीर सिंह ने किया खुलासा, दीपिका पादुकोण से बैडमिंटन में हारने से होती है दिन शुरूआत

 Published : Nov 02, 2019 11:07 am IST,  Updated : Nov 02, 2019 11:16 am IST

रणवीर सिंह ने अपने दिन की शुरूआत दीपिका पादुकोण से बैडमिंटन में हारने के बाद करते हैं।

Ranveer singh deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह। Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते साल नवबंर में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों हर इवेंट में साथ में नजर आते हैं और एक दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। एक-दूसरे के लिए प्यार जताने के अलावा रणवीर-दीपिका एक-दूसरे को ट्रोल करते रहते हैं। इस बार रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि वह अपने दिन की शुरूआत कैसे करते हैं।

हाल ही में एक इवेंट में दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि रणवीर सिंह उनके साथ बैडमिंटन खेलते हैं? इसके जवाब में दीपिका ने कहा था हां रणवीर उनके साथ बैडमिंटन खेलते हैं। वह स्कोर भी बता सकती हैं लेकिन उससे रणवीर नाराज हो जाएंगे।

बीते दिन रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव हुए थे जहां उन्होंने बताया वह अपनी आने वाली फिल्म तख्त की तैयारी के लिए जा रहे हैं। साथ ही बताया वह अपने दिन की शुरूआत दीपिका पादुकोण से बैडमिंटन में हारने के बाद करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन