1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: गौहर खान ने देवोलीना भट्टाचार्या, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा को दिखाया हकीकत का आईना

Bigg Boss 13: गौहर खान ने देवोलीना भट्टाचार्या, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा को दिखाया हकीकत का आईना

 Published : Nov 03, 2019 05:51 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 05:53 pm IST

बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई, शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्या घर से बाहर निकली हैं।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में देवोलीना भट्टाचार्या, शेफाली बग्गा और रश्मि देसाई Image Source : TWITTER

Bigg Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शनिवार को शॉकिंग एविक्शन हुआ, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्या, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा बेघर हो गए। हालांकि, रविवार के एपिसोड में ट्विस्ट देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो सिर्फ शेफाली एलिमिनेट होंगी। देवोलीना और रश्मि को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। इससे पहले बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान ने तीनों कंटेस्टेंट्स से स्टेज पर तीखे सवाल पूछे और हकीकत का आईना दिखाया।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर किया है, जिसमें गौहर खान ने कहा कि आप तीनों काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स थे, लेकिन शो पर इतनी मजबूत क्यों नहीं दिखीं! कोई भी अपने लिए लड़ा ही नहीं। गौहर ने ये भी पूछा कि क्या वो सिर्फ अपने फैंस पर निर्भर हो गए थे? 

Bigg Boss 13: दिल्ली की सड़कों पर लिट्ठी-चोखा बेचते थे खेसारी लाल यादव, ये सुनते ही सलमान खान ने लगाया गले

गौहर खान ने रश्मि देसाई से कहा कि उन्हें उनकी आवाज़ तब सुनाई देती थी, जब सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला की बात होती थी। इस पर रश्मि ने सहमति नहीं जताई। 

गौहर ने तीनों कंटेस्टेंट्स से ये भी पूछा कि उन्होंने ये टास्क न्यूट्रल क्यों नहीं कराया? क्या उन्हें लगता है कि उन्हें दूसरा मौका मिलेगा!

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना को घर में देख भड़क गईं शहनाज गिल, रिएक्शन देख दंग हो गए घरवाले

बता दें कि घर में 6 वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जिनमें शेफाली ज़रीवाला, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, अरहान खान, हिमांशी खुराना और हिंदुस्तानी भाऊ का नाम शामिल है।  

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन