1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: दिल्ली की सड़कों पर लिट्ठी-चोखा बेचते थे खेसारी लाल यादव, ये सुनते ही सलमान खान ने लगाया गले

Bigg Boss 13: दिल्ली की सड़कों पर लिट्ठी-चोखा बेचते थे खेसारी लाल यादव, ये सुनते ही सलमान खान ने लगाया गले

 Published : Nov 03, 2019 04:36 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 04:52 pm IST

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाले हैं।

Bigg Boss 13: Khesari Lal Yadav and Salman Khan- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में खेसारी लाल यादव को गले लगाते सलमान खान

Bigg Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' वीकेंड का वार में रविवार को भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। इससे पहले वो स्टेज पर पहुंचे और फेमस सॉन्ग 'ठीक है' गाया। इस दौरान खेसारी ने बताया कि एक जमाने में वो दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचते थे। ये सुनकर सलमान खान ने उन्हें गले लगा लिया।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान, खेसारी लाल यादव को इंट्रोड्यूस करते हैं। इस दौरान 'बाला' की स्टार कास्ट आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर भी स्टेज पर मौजूद होते हैं। 

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना को घर में देख भड़क गईं शहनाज गिल, रिएक्शन देख दंग हो गए घरवाले

खेसारी से भूमि कहती हैं कि हमने सुना है कि आपको लिट्टी-चोखा बहुत पसंद हैं। इस पर खेसारी बोलते हैं कि उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचा था। वही बेचकर वो यहां तक पहुंचे हैं। इसके बाद भूमि कई सारे मजेदार सवाल भी पूछती हैं। 

बता दें कि घर में 6 वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। इनमें खेसारी लाल यादव के अलावा तहसीन पूनावाला, शेफाली ज़रीवाला, अरहान खान, हिमांशी खुराना और हिंदुस्तानी भाऊ शामिल हैं। 

2020 की ईद पर साथ रिलीज होगी अक्षय- सलमान की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे 'लक्ष्मी बॉम्ब' और राधे

दूसरी तरफ घर से शेफाली बग्गा एविक्ट हो चुकी हैं और खबरों की मानें तो रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्या को सीक्रेट रूम में भेजा गया है। अब घर में कुल 14 कंटेस्टेंट्स हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन