1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2020 की ईद पर साथ रिलीज होगी अक्षय- सलमान की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे 'लक्ष्मी बॉम्ब' और राधे

2020 की ईद पर साथ रिलीज होगी अक्षय- सलमान की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे 'लक्ष्मी बॉम्ब' और राधे

 Published : Nov 03, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 01:35 pm IST

2020 की ईद पर साथ रिलीज होगी अक्षय- सलमान की फिल्म, लक्ष्मी बॉम्ब-राधे होगी आमने-सामने

2020 की ईद पर साथ रिलीज...- India TV Hindi
2020 की ईद पर साथ रिलीज होगी अक्षय- सलमान की फिल्म

2020 की ईद पर काफी कुछ खास होने वाला है। जी हां फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक बॉलीवुड के दो दिग्गज सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म राधे-लक्ष्मी बॉम्ब बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले है। तरण आदर्श के मुताबिक दोनों फिल्में 2020 की ईद पर रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही फिल्में अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से है। जैसा कि आपको पता है एक तरफ खिलाड़ी कुमार अक्षय होंगे तो दूसरी तरफ दबंग खान सलमान होंगे। दोनों ही स्टार्स की फैन फॉलोइंग का दायरा भी काफी बड़ा है। ऐसे में अब दोनों के फैंस भी दोनों के फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है।

बता दें कि फिल्म राधे में सलमान खान के साथ-साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। दिशा और जैकी ने इससे पहले सलमान के साथ फिल्म भारत में नजर आ चुके हैं। वही सलमान और हुड्डा फिल्म सुल्तान में साथ नजर आए थे। सलमान ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे फिल्म के सितारों के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल खान और अतुल अग्रिहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब एक ट्रांसजेंडर के ऊपर है। फिल्म को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। साथ ही तुषार कपूर और शबीना खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन