1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिना बम्पर और हेडलाइट की एक्ट्रेस कही जाने पर कृति सेनन ने दिया भैरवी गोस्वामी को करारा जवाब

बिना बम्पर और हेडलाइट की एक्ट्रेस कही जाने पर कृति सेनन ने दिया भैरवी गोस्वामी को करारा जवाब

 Published : Aug 03, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 03:39 pm IST

हाल ही में हेट स्टोरी की एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने कृति सेनन को बिना बम्पर और हेडलाइट की एक्ट्रेस कहा था।

kriti- India TV Hindi
kriti

नई दिल्ली: हाल ही में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म मुबारकां रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म के गाने 'हवा हवा' पर डांस करके फिल्म को प्रमोट किया था। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आया, लेकिन कमाल आर खान ने हमेशा की तरह इस बार भी टिप्पणी करने से नहीं चूके। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, कृति बेचारी, राब्ता के फ्लॉप होने पर पागल हो गई है।

इसके बाद हेट स्टोरी में काम कर चुकी एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने केआरके के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "यह एक पागल महिला की तरह बर्ताव कर रही है। यह एक्ट्रेस कैसे बन गई है। कोई हेडलाइट नहीं, कोई बम्पर नहीं है। कॉलेज स्टूडेंट इससे बेहतर दिखते हैं।" 

हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म बरेली की बर्फी का प्रचार कर रही थी। इसी दौरान एक पत्रकार ने जब कृति से भैरवी के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो कृति ने कहा कि "कौन भैरवी गोस्वामी? मुझे लगता है कि मैं उससे काफी खुश हूं। उसे इससे बहुत पब्लिसिटी मिल गई। अब आप सभी को उनका नाम पता है।" 

कृति का जवाब भैरवी तक जरूर पहुंच गया है और शायद वो दोबारा किसी एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का निशाना नहीं बनाएंगी। 

कृति सेनन जल्द ही अभिनेता आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ फिल्म बरेली की बर्फी में नजर आने वाली हैं।

​इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन