1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Women's day मनाने से कृति सेनन ने क्यों किया इनकार

Women's day मनाने से कृति सेनन ने क्यों किया इनकार

 Published : Mar 08, 2017 07:11 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 07:11 pm IST

आखिर क्या वजह है जो अभिनेत्री कृति सेनन ने महिला दिवस मनाने से ही इनकार कर दिया है।

kriti sanon- India TV Hindi
kriti sanon Image Source : PTI

नई दिल्ली: पूरी दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। बॉलीवुड की भी तमाम हस्तियां इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए अपना मैसेज और बधाईयां शेयर कर रहे हैं। फिर आखिर क्या वजह है जो अभिनेत्री कृति सेनन ने महिला दिवस मनाने से ही इनकार कर दिया है।

जहां आज सोशल मीडिया महिलाओं के सम्मान के पोस्ट से भरा पड़ा है, वहीं कृति सेनन ने अलग ही स्टैंड लिया है। कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘’एक बार फिर...हैप्पी वाटेवर’’। कृति का कहना है एक तरफ तो लोग महिला सशक्तिकरण और जेंडर समानता की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ सच्चाई ये है कि महिलाओं के लिए हालात आज भी नहीं बदले हैं। लड़कियों की सुरक्षा देश में आज भी अहम मुद्दा हैं, यहां लड़कियों को बताया जाता है कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए।

यहां देखें महिला दिवस पर कृति सेनन का पोस्टः

बॉलीवुड जगत के अन्य सितारे भी महिला दिवस पर पोस्ट कर रहे हैं, शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें शाहरुख के बेटे अबराम के साथ एक लड़की दिख रही है।

शाहरुख ने पोस्ट के साथ लिखा है, उसका हाथ पकड़ो, वो तुम्हें रास्ता दिखाएगी।

क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा और अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, हर महिला को इस खास दिन की शुभकामनाएं, खासतौर पर उन दो महिलाओं को जो मेरी जिंदगी में खास हैं। मेरी मां ने मुश्किल समय में भी परिवार का ख्याल रखा और अनुष्का जिसने विपरीत परिस्थियों में भी साथ दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन