1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति ने बताया, उनके दिल के करीब है यह फिल्म

कृति ने बताया, उनके दिल के करीब है यह फिल्म

 Published : Aug 29, 2016 06:23 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 06:23 pm IST

कृति सेनन पिछले काफी वक्त से आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म को लेकर कृति का कहना है कि आगामी फिल्म 'राब्ता' उनके दिल के काफी करीब है और उन्हें आशा है कि...

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अदाकार कृति सेनन पिछले काफी वक्त से आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म को लेकर कृति का कहना है कि आगामी फिल्म 'राब्ता' उनके दिल के काफी करीब है और उन्हें आशा है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। यहां लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) विंटर/फेस्टिव 2016 में डिजाइनर रितु कुमार के लिए शोस्टॉपर बनीं कृति ने कहा, "हमारे दो काफी बड़े और लंबे कार्यक्रम रहे और जो भी मैंने देखा, वो सच में काफी अच्छा रहा। मैं काफी उत्साहित हूं, क्योंकि इस फिल्म की पटकथा मेरे दिल के काफी करीब है।"

इसे भी पढ़े:- सुशांत की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कृति सेनन

इस फिल्म में कृति के साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये दोनों पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए दिखेंगे। यह निर्माता दिनेश विजान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है।

बाहर जाने से पहले अच्छा दिखने के दबाव के बारे में पूछे जाने पर कृति ने कहा, "निश्चित तौर पर। आज हर किसी के पास कैमरे वाला फोन है। इसलिए, जहां भी जाते हैं लोग फोटो खींचते हैं। अच्छा दिखना मेरी प्राथमिकता है। आप जो भी पहनें उसमें सहज रहें।" इसके अलावा कृति सुशांत के अभिनय से सजी फिल्म ‘एम.एस.धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने हाल ही में कहा है कि वह इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन