1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'अब यह सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया है, उनके लिए हो गया है'

कृति सेनन ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'अब यह सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया है, उनके लिए हो गया है'

 Published : Sep 18, 2020 09:03 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 09:03 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- वह आपके लिए लड़ते हैं। फिर एक-दूसरे के साथ लड़ते हैं।

kriti sanon- India TV Hindi
कृति सेनन Image Source : INSTAGRAM/KRITISANON

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। वह करमा और धैर्य से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। लाखों लोगों की तरह कृति को भी सुशांत सिंह राजपूत केस में न्याय का इंतजार है। गुरुवार को कृति ने एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी कृति का यह पोस्ट पसंद आ रहा है।

कृति सेनन ने लिखा- वह आपके लिए लड़ते हैं। फिर एक-दूसरे के साथ लड़ते हैं। यह एक ऐसी मुश्किल घड़ी है जिसे रोका नहीं जा सकता है। और अब यह सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया है, उनके लिए हो गया है, शायद पहले भी यह उन्हीं के लिए था।

कृति के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- सच! एसएसआर के लिए न्याय मीडिया, राजनीति के बीच अटक गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत सही.... वह सुशांत का नाम अपने एजेंडा के लिए कर रहे हैं। कृति के इस पोस्ट पर वरुण धवन, अर्जुन कपूर, राधिका मदान सहित कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी शेयर किया।

कृति सेनन ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- मैं प्रार्थना करता हूं कि सच्चाई जल्द ही बाहर आए .. उसके परिवार, उसके दोस्तों, प्रशंसकों और सभी प्रियजनों को इस बंद के लायक हैं। मैं उम्मीद करतीऔर प्रार्थना करता हूं कि सीबीआई इस मामले को संभाले, इसलिए इसकी जांच किसी भी राजनीतिक एजेंडे के बिना हो, सही मायने में परिवार को न्याय प्रदान करने के लिए की जाए !! यह उच्च समय है जब उसकी आत्मा शांति में रहती है

कृति सेनन इस समय परिवार के साथ वेकेशन पर गई हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- यह कुछ दिनों के लिए मेरे आराम करने का कॉर्नर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन