1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुब्रा सैत ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, कहा- ट्विटर अनइंस्टॉल कर रही हूं

कुब्रा सैत ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, कहा- ट्विटर अनइंस्टॉल कर रही हूं

 Published : Sep 23, 2020 09:51 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 09:51 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। उन्होंने अपना ट्विटर अनइंस्टॉल कर दिया है।

kubbra sait- India TV Hindi
कुब्रा सैत Image Source : INSTAGRAM/KUBBRASAIT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने ट्विटर से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। उन्होंने ट्वीट करके फैन्स को बताया है कि वह सोशल मीडिया डिटॉक्स पर जा रही हैं और ट्विटर अनइंस्टॉल कर दिया है। कुब्रा ने अपने फैन्स को बताया कि वह कुछ टाइम का ब्रेक ले रही हैं और जल्द ही ट्विटर पर वापसी करेंगी।

कुब्रा सैत ने ट्वीट किया-ओह डाहलिन का ट्विटर ... मैं आपसे एक पड़ाव ले रहा हूं। मैं यह घोषणा करने के लिए खुश हूँ कि मैं एक जेट विमान पर हूँ, और मेरे लिए यह समय है कि मैं आपको थोड़ा अनइंस्टॉल करूँ। आप देखिए मेरी संन्यासी की छुट्टी ... अच्छी तरह से लंबे समय तक ले जाती है।

 

कुब्रा के इस ट्वीट के तुरंत बाद ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने उनके फैसले की सराहना की। उन्होंने लिखा- अच्छा फैसला, तुम्हारे विचारों को मिस करुंगी।

कुब्रा सैत ने कुछ दिनों पहले कंगना रनौत की वाइ प्लस सिक्योरिटी को लेकर तंज कसा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुब्रा आखिरी बार वेब सीरीज इल्लीगल में नजर आई हैं। यह सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज में एक महिला का किरदार निभाती नजर आई हैं जिसने कई मर्डर किए होते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन