1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू ने करीना कपूर के साथ शेयर की फोटो, लिखा मजेदार कैप्शन

कुणाल खेमू ने करीना कपूर के साथ शेयर की फोटो, लिखा मजेदार कैप्शन

 Written By: IANS
 Published : Mar 19, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 08:08 pm IST

कुणाल खेमू ने करीना कपूर के साथ फोटो शेयर की है। लोगों को फोटो का कैप्शन बहुत पसंद आ रहा है।

kunal kemmu and kareena kapoor- India TV Hindi
कुणाल खेमू और करीना कपूर

अभिनेता कुणाल खेमू ने हाल ही में अभिनेत्री व भाभी करीना कपूर खान के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसका कैप्शन भी उन्होंने मजेदार तरीके से लिखा है। कुणाल ने गुरुवार को फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर अपनी और करीना की तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "के.के और के.के.के..ढेर सारे के एक ही फ्रेम में।"

इस तस्वीर को अब तक 127 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

कुणाल ने सोहा अली खान से शादी की है, वहीं करीना कपूर ने सोहा के भाई सैफ अली खान से शादी की है।

काम की बात करें तो करीना फिलहाल 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में आमिर खान भी हैं।

वहीं कुणाल को आखिरी बार 'मलंग' में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन