1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खेमू के फिल्म चुनने में दखल नहीं देतीं सोहा

खेमू के फिल्म चुनने में दखल नहीं देतीं सोहा

 Written By: IANS
 Published : Sep 11, 2015 12:40 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 06:28 pm IST

मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू ने बताया कि उनकी अभिनेत्री पत्नी सोहा अली खान उनकी फिल्मों के चयन में हस्तक्षेप नहीं करतीं। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान साक्षात्कार में 'भाग जॉनी' के कुणाल ने बताया, "वह

कुणाल खेमू- India TV Hindi
कुणाल खेमू Image Source : INSTAGRAM- @KHEMSTER2

मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू ने बताया कि उनकी अभिनेत्री पत्नी सोहा अली खान उनकी फिल्मों के चयन में हस्तक्षेप नहीं करतीं। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान साक्षात्कार में 'भाग जॉनी' के कुणाल ने बताया, "वह मेरी फिल्मों में दखल नहीं देतीं और अंतिम फैसला हमेशा हमारा खुद का होता है।"


हालांकि कुणाल ने बताया कि वह आमतौर पर फिल्मों को लेकर चर्चा करते हैं।

कुणाल ने बताया, "हम आमतौर पर उन परियोजनाओं पर चर्चा करते हैं जो हम कर रहे हैं। हम पेशेवर होने के नाते एक दूसरे का सम्मान करते हैं, क्योंकि हम यह एक-दूसरे से मिलने से पहले कर रहे हैं।"

कुणाल और सोहा ने कई साल के रिश्ते के बाद इस साल जनवरी में शादी कर ली। उनका रोमांस फिल्म 'ढूंढ़ते रह जाओगे' और '99' से परवान चढ़ा।

वहीं कुणाल दो साल के अंतराल के बाद फिल्म 'भाग जॉनी' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, उनका कहना है कि फिल्म की अपनी खासियत है।

शिवम नायर द्वारा निर्देशित 'भाग जॉनी' में जोया मोरानी, मंदना करीमी और मानसी स्कॉट जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी।
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन