1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laal Kaptaan trailer 2: सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लाल कप्तान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

Laal Kaptaan trailer 2: सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लाल कप्तान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

 Published : Sep 28, 2019 12:53 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 01:01 pm IST

सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लाल कप्तान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Laal Kaptaan trailer 2- India TV Hindi
Laal Kaptaan trailer 2

सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लाल कप्तान का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लाल कप्तान के दूसरे ट्रेलर में भी सैफ के बदले, हिम्मत जुनून, हौसला से भरपूर दिखाया गया है। दूसरे ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा भी खास अवतार में नजर आईं है जो सैफ के बदले की आग में घी डालने का काम कर रही हैं। ट्रेलर के शुरुआत में ही शिकार, बदला और चोरी का प्लान बनाते हुए नजर आ रहे हैं सोनाक्षी और सैफ।

{youtube:youtube.com/watch?v=dJcPJfnX2mU

बता दें कि अभी तक इस फिल्म के दो पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किये जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी अलग तरह के अवतार में नजर आ रही हैं। साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि फिल्म में सोनाक्षी का रोल बेहद छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है। हाल ही में दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म से जुड़ी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे नूर बाई के किरदार में दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सोना ने कैप्शन में लिखा, नूर बाई, लाल कप्तान।

ये भी पढ़ें:

Birthday Special: रणबीर के चेहरे पर लगी चोट की वजह उनकी बचपन की शैतानियां हैं, जानिए चार्मिंग एक्टर के अनसुने किस्से

Birthday Special: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के ये गाने आज भी कानों में घोलते हैं शहद

Gandhi Jayanti Special: महात्मा गांधी पर बनी इन 10 फिल्मों में ये कलाकार बने हैं बापू 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन