1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग से ब्रेक लेकर मत्था टेकने पहुंचे गोल्डन टेंपल

आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग से ब्रेक लेकर मत्था टेकने पहुंचे गोल्डन टेंपल

 Published : Nov 30, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 05:22 pm IST

आमिर खान इन दिनों पंजाब में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग से ब्रेक लेकर वह गोल्डन टेंपल मत्था टेकने पहुंचे।

aamir khan- India TV Hindi
आमिर खान गए गोल्डन टेंपल। Image Source : TWITTER

बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए पंजाब गए हुई हैं। शूटिंग से ब्रेक लेकर आमिर खान अमृतसर गोल्डन टेंपल मत्था टेकने पहुंचे। आमिर की गोल्डन टेंपल जाने की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में आमिर खान सिर पर स्कार्फ बांधे नजर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले आमिर खान ने फैन्स के लिए अपना पहला लुक शेयर किया था। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान सरदार बने नजर आने वाले हैं। पहले पोस्टर में पह पगड़ी बांधे नजर आए थे। 

पहला पोस्टर शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा था-  सत श्री अकाल जी, मेरा लाल सिंह चड्ढा हूं। इस फोटो में आमिर ट्रेन में बैठे मुस्कुराहते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान फिल्म के लिए 20 किलो वजन कम कर रहे हैं। ताकि वह जवां दिख सकें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन