1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: आतिफ असलम की आवाज़ में रिलीज़ हुआ 'लैला-मजनू' का गाना 'ओ मेरी लैला', अभी देखिए

Video: आतिफ असलम की आवाज़ में रिलीज़ हुआ 'लैला-मजनू' का गाना 'ओ मेरी लैला', अभी देखिए

 Published : Aug 13, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 07:44 pm IST

रॉकस्टार, हाइवे और जब वी मेट जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली इस बार लैला मजनू की कहानी लेकर आए हैं।

O Meri Laila | Laila Majnu- India TV Hindi
O Meri Laila | Laila Majnu

नई दिल्ली: रॉकस्टार, हाइवे और जब वी मेट जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली इस बार लैला मजनू की कहानी लेकर आए हैं। इम्तियाज अली यह फिल्म एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का दूसरा गाना 'ओ मेरी लैला’ सोमवार (13 अगस्त) को रिलीज हो गया है।

गाने में लैला और मजनू की लव स्टोरी देखने को मिल रही है, दोनों एक दूसरे से अपने प्रेम का इजहार कर रहे हैं। आतिफ असलम और ज्योतिका टांगरी की आवाज में ये सोलफुल गाना आपको जरूर पसंद आएगा। गाने को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

इस फिल्म के साथ अविनाश तिवारी और तृप्टी डिमरी डेब्यू कर रही हैं। इन दोनों ने फिल्म के लिए लंबा ऑडिशन दिया था। जिसके बाद ये दोनों इम्तियाज अली की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज नहीं कर रहे हैं बल्कि साजिद अली कर रहे हैं। साजिद भी इस फिल्म के साथ डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन