1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बेलबॉटम' के सेट से लारा दत्ता ने शेयर की तस्वीर, ब्रिटेन में शुरू हुई अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग

'बेलबॉटम' के सेट से लारा दत्ता ने शेयर की तस्वीर, ब्रिटेन में शुरू हुई अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग

 Published : Aug 21, 2020 11:47 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 12:02 pm IST

लारा फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग के लिए अपने सह कलाकार अक्षय कुमार और वाणी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ ब्रिटेन में हैं।

'बेलबॉटम' के सेट से लारा दत्ता ने शेयर की तस्वीर- India TV Hindi
'बेलबॉटम' के सेट से लारा दत्ता ने शेयर की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM- LARA DUTTA

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति कई महीनों की लॉकडाउन के बाद सेट पर वापस आकर बेहद खुश हैं। वर्तमान में लारा फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग के लिए अपने सह कलाकार अक्षय कुमार और वाणी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ ब्रिटेन में हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह अपने टीम मेंबर्स के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सभी मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "और ये शुरू हुआ। मैं उन लड़कियों के लिए दावा कर रही हूं, जो 42 साल के उम्र में एक अभिनेत्री के रूप में कोरोना काल में बॉलीवुड के सेट पर आकर अद्भूत महसूस कर रही है।"

उन्होंने शूटिंग के दौरान सेट पर सुरक्षित माहौल बनाने के लिए निमार्ताओं को धन्यवाद दिया। फिल्म के पहले अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल के लिए कुछ दिनों पहले कलाकार ब्रिटेन पहुंचे थे।

ब्रिटेन में आज से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। वाशु भगनानी की वाइफ पूजा भगनानी ने यूके में बेल बॉटम के मुहुर्त शॉट के लिए क्लैप किया। इस मौके पर फिल्म के स्टार अक्षय कुमार, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और निर्देशक रंजीत एम तिवारी के साथ फिल्म के निर्माता भी मौजूद थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन